झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा कांके की बैठक संपन्न
कांके: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा कांके प्रखंड कमेटी का आज विस्तारित बैठक का आयोजन सुकुरहुटू स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा टांड में किया गया. बैठक में कांके प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. सहदेव सिंह मुंडा – अध्यक्ष, मुकुल नायक एवं फलिंदर मुंडा उपाध्यक्ष, रंथू उरांव – सचिव,अपर्णा बाडा महासचिव,बैद्यनाथ महतो संगठन सचिव, अरुणा बाडा – कोषाध्यक्ष चुनी गई. इसके अलावा संजय पहान ,दीनदयाल लोहरा,जितेंद्र उरांव रामवृक्ष महतो ,बशारत अंसारी को सदस्य चुना गया.
इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो व दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रभारी अंथन लकड़ा, विनीत लकड़ा, अमित पॉल नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया एवं झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान बाल बच्चों एवं आश्रितों के रोजी रोजगार व नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी करने तथा जेल जाने के बाध्यता समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपया देने की मांग अबुआ सरकार से की गई.





Leave a comment