
रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) युवा के तत्वावधान में आज रांची के हरमू गंगा नगर रोड नंबर 7 स्थित स्वास्तिक मैरेज हॉल में भव्य ‘युवा मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के आगामी स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने की तैयारियों, रूपरेखा तथा संगठन में युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शैलेन्द्र द्विवेदी जी (प्रदेश युवा अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका युवा वर्ग होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता को और मजबूत करें तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुँचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
आगामी स्थापना दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं और इसे भव्य रूप देने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्री विष्णु कुमार ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और युवाओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रांची महानगर में युवा संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाया जाएगा।
धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला अध्यक्ष राज किशोर रवि ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा शैलेन्द्र द्विवेदी,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा अरविंद सिंह, राजेश सोनी रांची जिला अध्यक्ष युवा राजकिशोर रवि,रांची महानगर अध्यक्ष युवा विष्णु कुमार, एवम शिवम राउत
अंकित पाठक,जितेंद्र कुमार
राकेश सिंह,सूरज राउत
निहाल वर्मा,शक्ति पाठक
अंशुमान पाठक,राजमणि देवी
कुश सिंह,ममता कुमारी
प्रिंस यादव,बिट्टू गुप्ता इत्यादि
सैकड़ों की संख्या में पार्टी के युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Leave a comment