Home Jharkhand झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 एवं वर्तमान सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के मुख्य समारोह को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित
JharkhandRanchi

झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 एवं वर्तमान सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के मुख्य समारोह को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित

Share
Share

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समारोह के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश

झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 एवं वर्तमान सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज खेलगांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि इतने बड़े राजकीय समारोह का सफल आयोजन सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था को सुनिश्चित करें।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक स्थानों पर स्पष्ट साइनेज लगाने का निर्देश दिया। समारोह में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने को कहा। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम स्थल पर फ्लेकार्ड डिस्प्ले की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि लोगों को आवश्यक सूचनाएं एवं दिशा-निर्देश आसानी से उपलब्ध हो सकें।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन ने सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए यातायात प्रबंधन, वाहनों के आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने तथा आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक अथवा प्रतिबंधित वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश द्वारों पर उचित तरीके से फ्रिस्किंग एवं जांच सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा जांच के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए, ताकि समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वरीय पदाधिकारियों ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को समारोह में आने वाले अतिथियों एवं आम नागरिकों के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें तथा किसी भी परिस्थिति में आपसी समन्वय बनाए रखें।

ब्रीफिंग के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्तादेश में निर्धारित उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ड्यूटी स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गौरव गोस्वामी, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत, अपर समाहर्ता श्री राम नारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, एडीएम नक्सल श्री सुदर्शन भगत, पीडी आईटीडीए श्रीमती मनीषा तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री वसीम अहमद, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज सहित संबंधित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन द्वारा समारोह में शामिल होने वाले सभी अतिथियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल बनाने में सहयोग करें।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Jharkhand

वीर बुली महतो के गौरवशाली इतिहास के साथ सरकार ने किया उपेक्षा : देवेंद्र नाथ महतो।

आज शहीद वीर बुली महतो की जयंती मनाई गई।एक दिसंबर को राज्यपाल...

jamshedpurJharkhandRanchi

रूस के येकातेरिनबर्ग में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी

राँची / जमशेदपुर:- राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, झारखंड ने रूस के येकातेरिनबर्ग...