Home Uncategorized रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर कार्यकारिणी समिति का गठन
Uncategorized

रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर कार्यकारिणी समिति का गठन

Share
Share

इचाक: प्रखंड के ग्राम जोगीहीह जगड़ा में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण कैलाश भुईयां ने किया। वही पुलिस प्रशासन के दिशा निर्देशों का ख्याल रखते हुए इस बार रामनवमी का शोभा यात्रा ग्राम जोगीडीह जगडा से दरिया दुर्गा मंदिर तक निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुजीत मेहता, सचिव पिंटू कुमार मेहता, महासचिव सोनू मिश्रा के अलावे कोषाध्यक्ष रोहित कुमार मेहता को चुना गया। अध्यक्ष सुजीत मेहता ने बताया कि बीते कई वर्षों से ग्राम जोगीडीह जगडा गांव से रामनवमी पूजा के अवसर पर झांकियां निकाली जाती रही है। इस बार भी प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बेहतरीन झांकियां निकालने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही साथ इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं महिला श्रद्धालु भी शामिल होंगे। इस शोभा यात्रा को लेकर ग्रामीणों के बीच उत्साह देखी जा रही है। वहीं कार्यकारिणी समिति बैठक में सदस्य के रूप में पंकज कुमार मेहता, मनोज कुमार मेहता, मंटू भारती, दिवाकर कुमार, पवन कुमार, सचिन कुमार, अंकित, पवन कुमार मेहता, मंटू, श्याम, संजय, सुभाष राणा ,गोपी राणा, राजेश कुमार, विकास मेहता, अमित कुमार, चंदन, अभय, भरत मेहता, सरोज मेहता के अलावे कई नवयुवक उपस्थित रहे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...