Jharkhand

*एनटीपीसी पीवीयुएन में विभिन्न मांगों को लेकर विस्थापित प्रभावितो की बैठक कटिया सरना स्थल काली मंदिर परिसर में हुआ।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु पीटीपीएस पीवीयुएन में विभिन्न मांगों को लेकर आज दिनांक 02/04/ 2023 कोPVUNL के विस्थापित प्रभावितो की बैठक कटिया सरना स्थल काली मंदिर परिसर में हुआ। विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में संपन्न आज की बैठक की अध्यक्षता श्री आदित्य नारायण प्रसाद एवं संचालन श्री भुनेश्वर महतो तथा प्रदीप महतो ने संयुक्त रूप से किया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथियों पर विचार विमर्श किया गया और स्थानीय सांसद माननीय श्री जयंत सिन्हा जी के संदेश पर गौर किया गया 5 अप्रैल 2023 को स्थानीय सांसद जो स्थापना दिवस समारोह का मुख्य अतिथि होंगे की व्यस्ता और अनुपलब्धता के कारण विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के स्थापना दिवस को आगे बढ़ाते हुए आगामी 8 अप्रैल 2023 को करने का निर्णय आज के बैठक में लिया गया। विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का प्रस्तावित स्थापना दिवस की प्रत्येक गांव में चल रहे तैयारी का ब्यौरा आज के बैठक में गांव के कोर कमेटी के सदस्यों से लिया गया। प्रत्येक गांवो में तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सभी को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक घर से एक एक पैला चावल इकट्ठा करते हुए महिला पुरुष व सभी बच्चों सूची बनाकर शीघ्र मोर्चा का जमा करेंगे,जो स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। कोर कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया गया कि जिन जिन गांव में दीवार लेखन नहीं हुआ है उन गांव में 2 दिनों के अंदर दीवार लेखन कर लेने को कहा गया है आगामी 6 अप्रैल से लाउडस्पीकर से पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि विस्थापित प्रभाविततो का रैला पीटीपीएस के सड़कों में 8 अप्रैल 2023 को नजर आए। आज के बैठक में मुख्य रुप से श्री राजाराम प्रसाद अब्दुल कयूम अंसारी किशोर कुमार महतो मन्नू मुंडा सुरेश साहू प्रिय नाथ मुखर्जी प्रकाश कुमार भुनेश्वर करमाली रमेश कुमार रिंकू देवी अनिता देवी वीणा देवी किरण बाला नंद किशोर महतो राजेश को असद इकबाल रविंद्र ठाकुर विनोद कुमार लाल संजय गुरु मुकेश कुमार सिंह रंजन कुमार सनोज कुमार प्रदीप कुमार अजय मुंडा दीपेश कुमार अशोक मुंडा दीपक कुमार प्रेम मुंडा राम कुमार सिंह संतोष कुमार ग्राम प्रमोद कुमार संतोष ठाकुर अजीत कुमार विजय उराव राकेश मुंडा आदि सैकड़ों विस्थापित प्रभावित लोग उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...