Jharkhandदेश - विदेश

*प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय पोषण योजना के तहत उपायुक्त ने टीबी मरीजों को सौंपा पोषण किट*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय पोषण योजना के तहत टाटा स्टील वेस्ट बोकारो द्वारा सीएसआर के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन सभागार, वेस्ट बोकारो मांडू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, महाप्रबंधक वेस्ट बोकारो डिवीजन टाटा स्टील श्री अनुराग दीक्षित सहित अन्य ने गोला एवं मांडू प्रखंड के कुल 20 मरीजों के बीच 2 महीने के लिए 40 पोषण किट का वितरण किया।

मौके पर उपायुक्त ने इस पहल के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक टीबी रोग को देश से पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए। इस रोग को जड़ से खत्म करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सही समय पर मरीजों की पहचान की जाए एवं उन्हें सही उपचार दिया जाए। टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त भोजन की बहुत आवश्यकता होती है जिस प्रकार से आज मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया है वह उन्हें काफी सहायता प्रदान करेगा।कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक टाटा स्टील फाउंडेशन वेस्ट बोकारो डिवीजन श्री अनुराग दीक्षित ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन का उद्देश्य शुरू से ही सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर समाज के विकास में योगदान देना है और हम जिला प्रशासन के साथ लगातार समन्वय करके इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय पोषण योजना के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो डिवीजन द्वारा सीएसआर के तहत मांडू और गोला प्रखंड के करीब 250 से अधिक टीबी रोगियों को 1 वर्ष के लिए अनुशंसित फूड बास्केट के अनुसार पोषण आहार किट की सहायता प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, यूनिट हेड टीएसएफ वेस्ट बोकारो श्री केशव कुमार रंजन सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पत्नी के निधन के बाद पति ने भी तोड़ा दम,

Khabar365newsरांची। एक परिवार में पति-पत्नी के निधन से गम का माहौल है।...