JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

अखिल भारतीय नाई समाज समिति पतरातू के तत्वाधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि लेक रिजॉर्ट के समीप मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर एवं संचालन अमित कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत धूप अगरबत्ती और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा में श्रद्धा सुमन माल्यार्पण कर कार्यक्रम किया गया। वही समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि हर साल 17 फरवरी को मनाई जाती है। वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें ‘जननायक’ के रूप में जाना जाता है।

वहीं मुख्य किशोर कुमार ने कहा की भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि मना रहे हैं उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया है।
पुण्यतिथि: 17 फरवरी 1988 में निधन हुआ था। इनका पहचान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, सामाजिक न्याय के पुरोधा माना जाता है। इनका
योगदान: पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष, सादगीपूर्ण जीवन था।


कर्पूरी ठाकुर को उनकी ईमानदारी और साधारण जीवनशैली के लिए याद किया जाता है। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। निस्वार्थ सेवा और ईमानदारी के उच्चतम मानक स्थापित करने वाले सादगी के प्रतीक, सामाजिक न्याय के पुरोधा और जन-जन के प्रिय नेता, जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मुख्य रूप से उपस्थित श्याम लाल ठाकुर, अमित ठाकुर, मदन ठाकुर, किशोरी ठाकुर ,गौरी शंकर महतो, प्रकाश महतो, संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

24वें दिन सरकार ने फिर बढ़ाया संवाद का कदम,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र...