Uncategorized

सीबीएसई 12वीं बोर्ड में ओएसिस स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग–शहर के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल के विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने सत्र 2021-2023 सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रौशन किया। इस परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत सफलता अर्जित की। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम काफी शानदार रहा। कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय में 94.4% अंकों के साथ करीना कशिश ने प्रथम स्थान, 93.4% अंकों के साथ श्रेया कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा 91.6% अंकों के साथ सालेहा जफर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं कला संकाय में इफ्फत खानम ने 93.4% अंकों के साथ प्रथम, शोएब खान ने 92.8% अंकों के साथ द्वितीय एवं सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने 84%अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि वाणिज्य संकाय में 70%,69% एवं 63% 70 फीसदी अंक लाकर अराइश फातमा प्रथम, 69 प्रतिशत अंक लाकर फैजान आलम द्वितीय व 63 फीसदी अंक लाकर नुरुश सबा अहमद तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक, 28 विद्यार्थियों ने 80% से 90% के बीच तथा 24 विद्यार्थियों ने 75% से 80% के बीच अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम रौशन किया। ओएसिस स्कूल के प्राचार्य डॉ. एहसान-उल- हक ने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों में अद्भुत प्रदर्शन एवं शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गर्व है कि विद्यालय के सभी शिक्षकों ने टीम भावना के साथ अनुशासन और निरंतरता के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन शब्बीर अहमद व कोषाध्यक्ष तनवीर अहमद ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के उम्दा प्रदर्शन को काबिल-ए-तारीफ बताया व बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, विद्यालय के कुशल प्राचार्य डॉ. एहसान-उल-हक एवं सभी कर्मठ शिक्षकों को जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन हमेशा ही विद्यालय की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...