Uncategorized

प्रशिक्षु आईएएस पहुंची मॉडल स्कूल, उन्नयन कार्य का लिया जायजा

Share
Share
Khabar365news

इचाक: प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार ने शनिवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव डाढा में स्थित मॉडल स्कूल का दौरा किया। वहां के  विद्यार्थियों से रूबरू हुई और विद्यालय में दिए जा रहें शिक्षा की जानकारी ली। पाठ्यक्रम से सम्बन्धित प्रश्न पूछे।  साथ ही सुदूरवर्ती पंचायत में बने मॉडल विद्यालय मेंआवागमन अथवा अन्य समस्याओं को जाना। बच्चों को सफलता के कई टिप्स दिए। सिविल सर्विसेज से जुड़ी तैयारियां एवं शिक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उत्सुक विद्यार्थियों ने भी प्रशिक्षु आईएएस से सफलता के राज उगलवाए। इससे पहले विद्यालय पहुंचने डाढा पंचायत की मुखिया सुनिता देवी ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। विद्यालय और गांव की समस्याओं से रूबरू कराया। साथ ही डाढा गांव को मॉडल गांव बनाने की मांग की। जिसे प्रशिक्षु आईएएस ने स्वीकार किया। इसके उन्होने  मॉडल विद्यालय के भवन तथा जीर्णोद्धार कार्य का जायज़ा लिया। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए डेस्क टेबल, पानी पीने की सुविधा, बिजली पंखे के अलावे कई महत्वपूर्ण सुविधाओं पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ जल्द ही इन सभी महत्वपूर्ण जरूरतों पर पूरा करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बहुचर्चित मिडिल स्कूल डाढा का भी जायजा लिया और विद्यालय परिसर की सुंदरता से अभिभूत विद्यालय प्रबंधन की जमकर प्रशंसा की। जहां।  कैंपस के अलावे शौचालय और कमरा एवं पठन-पाठन विधि व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली।  दौरे में डाढा पंचायत मुखिया सुनीता देवी, मॉडल विद्यालय के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि दयानंद मेहता, मॉडल विद्यालय के प्रधानाचार्य शाहनवाज आलम , शिक्षक संजय कुमार दास, पवन चौधरी, श्वेता आनंद, रेखा अग्रवाल, वही मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य चितरंजन दास , सहायक शिक्षक सेवा दास, संजय मिश्रा, उर्मिला देवी , मनोज कुमार , सत्य नारायण दास के अलावे कई लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...