Uncategorized

एसएससी सीजीएल में सफल ईचाक की बेटी को मुखिया ने किया सम्मानित।

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: इचाक प्रखंड के सुदूरवर्ती डाढा गांव निवासी प्रमोद कुमार मेहता की पुत्री ज्ञान प्रभा ने एसएससी सीजीएल 2022 की परीक्षा में सफल हुई । उसका रैंक 5382 है । ज्ञान प्रभा की सफलता पर डाढा पंचायत में हर्ष का माहौल है । ज्ञान प्रभा ने सीएजी में ऑडिटर के पद पर नियुक्त हुई है । प्रारंभ से ही मेघावी ज्ञान प्रभा ने इससे पहले एसएससी एमटीएस की 2021 की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़ चुकी है । ज्ञान प्रभा के पिता किसान और मां बेबी देवी सहायक अध्यापिका हैं । तीन भाई बहनों में बड़ी ज्ञान प्रभा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सर्वोत्तम शिशु विद्या मंदिर से शुरू किया । फिर संत रॉबर्ट बालिका उच्च विद्यालय , हजारीबाग से मैट्रिक , डीएवी पब्लिक स्कूल से इंटर तथा संत कोलंबा कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की । मुखिया सुनीता देवी और मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी दयानंद मेहता ने ज्ञान प्रभा को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एंव उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । मुखिया सुनिता देवी ने गर्व से कहा कि अब बेटियां भी किसी से कम नहीं है । सुदूरवर्ती गांव में रहने वाली ज्ञान प्रभा ने अपनी काबिलियत के दम पर उच्च दर्जे की सरकारी नौकरी हासिल कर गांव ही नहीं पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया है । ज्ञान प्रभा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता और गुरुजनों को दिया ।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...