Economy/buisnessNationalNew Delhi

RBI का बड़ा फैसला, 2000 के नोट सर्कुलेशन से होंगे बाहर

Share
Share
Khabar365news

भारतीय रिजर्व बैंक ने सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपये के नोट पर बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई ने ऐलान किया है कि वह अब वह 2000 के नए नोट नहीं छापेगा। रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा। फिलहाल बाजार में जो 2000 रुपये के नोट मौजूद हैं, वह वैध रहेंगे। लेकिन 30 सितंबर 2023 के बाद वह अवैध हो जाएंगे।

2016 की नोटबंदी के समय केंद्र सरकार को उम्मीद थी कि भ्रष्टाचारियों के घरों के गद्दों-तकियों में भरकर रखा कम से कम 3-4 लाख करोड़ रुपए का काला धन बाहर आ जाएगा। पूरी कवायद में काला धन तो 1.3 लाख करोड़ ही बाहर आया…मगर नोटबंदी के समय जारी नए 500 और 2000 के नोटों में अब 9.21 लाख करोड़ गायब जरूर हो गए हैं।

बता दें कि दो हजार रुपये के नोट को आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 24 (1) के तहत लाया गया था। पुराने 500 और 1000 रुपये को नोटों के बंद होने के बाद करेंसी रिक्वायरमेंट के चलते इन नोटो को लाया गया था। दो हजार रुपये को लाने का उद्देश्य दूसरे नोट पर्याप्त मात्रा में बाजार में आने के बाद खत्म हो गया था। इसलिए 2,000 रुपये के बैंकनोट्स की प्रिंटिंग 2018-19 में बंद कर दी गई थीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

Khabar365newsनई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट...

BreakingNationalब्रेकिंग

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में

Khabar365newsमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को...

BreakingNew Delhiदिल्लीब्रेकिंग

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की आंधी, टूटे ‘पठान’ और ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड

Khabar365news आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों...