JharkhandRanchi

*यंग इंडीयन * राँची चैप्टर जो सी.आई.आई के द्वारा कोविड का बूस्टर डोज़ हेतु कैम्प लगाया गया

Share
Share
Khabar365news

*यंग इंडीयन * राँची चैप्टर जो सी.आई.आई की अनुसांगिक इकाई है ,के द्वारा आज सदर अस्पताल के सहयोग से कोविड टीकाकरण अभियान के तहत कोविड का बूस्टर डोज़ हेतु कैम्प लगाया गया जिसमें लगभग दो सौ लोगों ने रजिस्टर करा कर बूस्टर डोज़ लिया ।

ज्ञात हो कीं चीन में फैली कोरोना बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया है और इसका भयावह रूप वहाँ देखने को मिल रहा है । इस के मद्देनज़र भारत सरकार एवं झारखण्ड सरकार ने गाइडलाइन जारी की है जिसके तहत सामाजिक दायित्व को निभाने हेतु यंग इंडीयन के राँची चैप्टर के चेयरपर्सन श्री हर्ष पसारी एवं सहचेयर पर्सन श्री निखिल अग्रवाल ने राँची चैप्टर के सहयोगियों एवं सदर अस्पताल के सहयोग से टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया जिस से लगभग दो सौ लोगों का टीकाकरण हुआ ।

श्री हर्ष पसारी ने कहा कि यंग इंडीयन राँची चैप्टर द्वारा कई अन्य कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं जिसमें प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान , सड़क सुरक्षा हेतु अभियान , दिव्यांग लोगों के लिए योजना , बालिकाओं के स्वास्थ्य जाँच इत्यादि कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ।
और युवा वर्ग कैसे समाज से जुड़े और सामाजिक कार्यों में रुचि ले इस हेतु हम सब लगातार प्रयासरत हैं ।
इस अवसर पर सदर अस्पताल के नर्स पूनम शर्मा , चंदा कुमारी तथा राँची चैप्टर के निवर्तमान चेयर श्री विकाश सिन्हा,सदस्य राहुल मजूमदार ,सुरेश क़याल,राहुल मारू,बीरेन्द्र रोहतगी,हर्षित बधानी, मुकेश विश्वकर्मा,धीरेन्द्र राठी सहित अन्य लोगों ने शिविर की सफलता में अपना योगदान दिया ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज,

Khabar365newsझारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

CNG पंप जाते समय हादसा, रास्ता बंद मिला तो पलटी कार

Khabar365newsधार्मिक यात्रा पर निकले जयपुर का एक परिवार प्रयागराज से लौटते समय...