Jharkhand

*रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: अवैध खनन के विरुद्ध हो रहे कार्यों को लेकर वृहस्पतिवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने खनन टास्क फ़ोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने वैसी एजेंसिया जिनके द्वारा नियमित रूप से खनन संबंधित प्रतिवेदन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है उनके महाप्रबंधकों सहित अन्य अधिकारियों को ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अवैध मुहानों से हो रहे खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न एजेंसियों के महाप्रबंधकों एवं जिला खनन पदाधिकारी को इस पर विशेष ध्यान देते हुए मुहानों को बंद करने का कार्य सही तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया वही उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर आवश्यक जांच अभियान चलाने एवं अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु की गई कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज संबंधित प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पीयूश पांडे ने सभी थाना प्रभारियों को उनके उनके क्षेत्रों में सजग रहकर साइकिल से हो रहे कोयले के अवैध परिवहन पर विशेष ध्यान देने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही वैसे स्थान जहाँ अवैध रूप से कोयला को एकत्रित किया जा रहा है उसे चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक में अवैध रूप से हो रहे हैं बालू के परिवहन पर रोक लगाने हेतु की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को योजनाबद्ध तरीके से इस संबंध में कार्य करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए।**बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, अंचल अधिकारियों, एजेंसियों के महाप्रबंधकों/प्रतिनिधियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून का असर आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग...