Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने हज़ारीबाग में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की टिफिन पर चर्चा

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग व रामगढ़ में ऐतिहासिक रहा महाजनसंपर्क अभियान; जनता कह रही है, मोदी जी हैं तो मुमकिन है

माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी ने 16 जुलाई को हज़ारीबाग के डेमोटांड स्थित अपने आवास पर हज़ारीबाग व रामगढ़ के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफ़िन पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न संगठनात्मक व विकास कार्यों पर संवाद हुआ।

हम सभी अवगत हैं कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसके उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देश भर में महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। हज़ारीबाग लोकसभा में भी विराट स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया, जिसमें श्री जयंत सिन्हा जी के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अभियान के तहत हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के कोने-कोने में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। विकास तीर्थ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मीट, लाभार्थी सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफ़िन पर भोजन व परिचर्चा, डोर टू डोर जनसम्पर्क, विशाल जनसभा, योग दिवस, संयुक्त मोर्चा सम्मलेन व व्यापारी सम्मलेन समेत विभिन्न कार्यक्रम क्षेत्र भर में आयोजित किये गए।

श्री जयंत सिन्हा जी ने हज़ारीबाग व रामगढ़ में कई दिनों तक डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। उन्होंने लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मोदी जी के नेतृत्व में पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकासशील योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। हज़ारीबाग लोकसभा के सुदूरवर्ती इलाकों तक लोग बुनियादी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। हज़ारीबाग व रामगढ़ में श्री जयंत सिन्हा जी व भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता का भरपूर स्नेह व आशीर्वाद मिला। लोग मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से बेहद खुश व संतुष्ट हैं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान हज़ारों लोगों को सीधा मोदी जी के साथ जोड़ा। भाजपा द्वारा चलाये गए कार्यक्रम के तहत उन्होंने क्षेत्रवासियों से 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाई और उन्हें जनसम्पर्क से जनसमर्थन अभियान का हिस्सा बनाया। जनता द्वारा भाजपा को दिया जा रहा स्नेह 2024 का परिणाम बता रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में पुनः मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होने जा रही है।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि आज मोदी जी की जो लोकप्रियता है, उसे देश में कोई भी हिला नहीं सकता है। उनके नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण के साथ हर क्षेत्र की प्रगति को बढ़ावा दिया है। आज भारत विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। मोदी सरकार ने 9 वर्षों में विकास व जनसेवा के जो कार्य किए हैं, वो अतुलनीय हैं। इन कार्यों को हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। हज़ारीबाग लोकसभा तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। देश भर में जनता कह रही है ‘मोदी जी हैं तो मुमकिन है’। महा जनसम्पर्क अभियान में जनता ने हमें जो स्नेह दिया है, उसे देखकर अत्यंत प्रसन्न हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्र व झारखण्ड में 2024 में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...