Jharkhand

प्रत्येक सोमवार को पतरातू में लगने वाली विधायक अंबा प्रसाद के जनता दरबार में पहुंचे सैकड़ों फरियादी

Share
Share
Khabar365news

आम जनमानस से सीधे संपर्क में रहकर किया जा रहा है समस्याओं का समाधान- अंबा प्रसाद

पतरातू:- विधायक अंबा प्रसाद ने पीटीपीएस 5 नंबर रोड स्थित आवासीय कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को लगने वाली जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी।

पतरातू स्थित आवास में प्रखंड क्षेत्र तथा जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों से विधायक ने मुलाकात कर बारी-बारी से उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव व निर्देश दिया।

इस दौरान कई लोगों ने बिजली, पानी, सड़क तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों से जुड़ी समस्याओं से विधायक अंबा प्रसाद को अवगत कराया जिस पर विधायक ने कई समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया, वही इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आम जनमानस के सीधे संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं को सुनने व समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है और इसी कड़ी में प्रत्येक सोमवार को पतरातू स्थित आवास में जनता दरबार लगाया जा रहा है लोगों को मुझसे मिलने में दिक्कत ना हो इसलिए मैं खुद ही उनके नजदीक पहुंचने का कार्य कर रही हूं सप्ताह के सातों दिन विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम पूर्व से तय है।

मौके पर मुख्य रूप से पतरातू के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदत्त पांडे,रमेश बेदिया, जियायुल अंसारी, मुन्ना, तबारक अंसारी शिवचरण उरांव, अजय पासवान, रेशमी मोसोमात , प्रेमनाथ विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धोनी के जन्मदिन पर फ्री चाय पिलाता है देवघर का चायवाला

Khabar365newsदेवघर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रति...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नवजात की मौत की सूचना के बाद मां ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग,

Khabar365newsरांची। रिम्स में एक नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

धोनी के 45वें जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

Khabar365newsभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 45वें जन्मदिन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ED ऑफिस पहुंचे रामेश्वर उरांव, शराब घोटाला और बेटे से जुड़े मामलों में पूछताछ

Khabar365newsझारखंड के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव प्रवर्तन निदेशालय (ED) के क्षेत्रीय कार्यालय...