LATEHAR

*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया फ्लोरोसिस बीमारी के प्रति जागरूक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: बुधवार को सिविल सर्जन रामगढ़ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद के नेतृत्व में एनपीपीसीएफ कार्यक्रम अंतर्गत फ्लोरोसिस के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से छोटा नागपुर कला केंद्र के कलाकारों द्वारा चितरपुर प्रखंड के छोटकी लारी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को पेयजल एवं खाद्य पदार्थ जैसे सेंधा नमक, काला नमक, लाल चाय एवं जंक फूड में पाए जाने वाले फ्लोराइड तत्वों से होने वाले फ्लोरोसिस बीमारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को फ्लोरोसिस के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि फ्लोरोसिस एक लाइलाज बीमारी है। अगर समय रहते इसे रोका न जाए तो यह दांत के साथ साथ इंसान की हड्डियों को भी खोखला करना शुरू कर देती है जिससे व्यक्ति को चलने फिरने एवं रोजमर्रा के कार्य करने में कठिनाइयां होती है। गर्भवती महिलाओं को भी गर्भावस्था में फ्लोरोसिस बीमारी की जांच करना अनिवार्य है जिससे कि प्रसव संबंधित जटिलताओं को रोका जा सके। वही सभी लोगों को इस बात की भी जानकारी दी गई कि वे पेयजल एवं पेशाब की जांच सदर अस्पताल में नि:शुल्क करवा सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...

JharkhandLATEHAR

मनरेगा में हुए बड़े भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को लातेहार में।

Khabar365newsसामाजिक कार्यकर्ता और झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव आगामी 16 जनवरी को ज़िला...

BreakingJharkhandLATEHARझारखंडब्रेकिंगलातेहार

टायर फटने से चालक की मौत, रेलवे फाटक बंद रहने से देर से पहुंची एंबुलेंस

Khabar365newsलातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा...