Jharkhand

*वात्सल्य धाम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने छत्तरमाण्डू स्थित वात्सल्य धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं वात्सल्य धाम के संचालकों से वर्तमान में वात्सल्य धाम में रह रहे बच्चों एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने बरसात के मौसम के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा खान-पान हेतु निर्धारित रोस्टर का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने सहित अन्य निर्देश दिए। वहीं में निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उन्हें वात्सल्या धाम के माध्यम से मिल रहे लाभ के जानकारी ली। साथ ही सभी को मन लगाकर पढ़ने एवं जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं दी। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ वात्सल धाम में वृद्धाश्रम संचालित करने को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक चार लेबर कोड रद्द करने की मांग को ले सड़क पर उतरे।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमीत कुमार पाठकपतरातू । केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में यूट्यूबर के स्टूडियो में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; परिवार सुरक्षित

Khabar365newsगढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंईयां सम्मान योजना: रुके हुए भुगतान फिर से भेजने की तैयारी

Khabar365newsमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शुरू में कई लाभुकों को राशि...