Jharkhand

*पतरातु स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड सह पालू संकुल संगठन का चतुर्थ वार्षिक आमसभा संपन्न*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु प्रखंड पालू पंचायत भवन में आज पालू आजिविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड सह पालू संकुल संगठन का चतुर्थ वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया| इसकी अध्यक्षता संकुल संगठन अध्यक्ष श्रीमति ललिता देवी ने किया एवं कोषाध्यक्ष श्रीमति संजू देवी, लेखापाल श्री मति मीना देवी द्वारा वार्षिक आय-व्यय/लेखा-जोखा का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया साथ ही मंच संचालन का कार्य श्री मति दीपा वर्मा द्वारा किया गया| वार्षिक आमसभा का शुभारंभ समूह गीत गाकर किया गया|कार्यक्रम मे संकुल संगठन के कोषाध्यक्ष संजू देवी द्वारा बताया गया कि कुल उक्त संकुल मे कुल 15 पंचायत से कुल 25 गाँव आच्छादित है, जिसमें कुल 510 समूहों के माध्यम से कुल 6231 महिलाएं लाभांवित हो रही हैं| जिसमें कुल सीआईएफ राशि 2.24 करोड़, कुल आरएफ राशि 7.18 लाख, कुल सीसीएल राशि 10.70 करोड़ प्राप्त हुआ है जिसमें कृषि अंतर्गत -2459, पशुपालन – 575, मतस्यपालन – 25 एवं गैर कृषि कार्यों मे कुल- 1517 महिलाएं लाभांवित हो रही है|कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के मुखिया श्री किशोर कुमार महतो, पतरातु के मुखिया श्री गिरजेश सिंह एवं पालू के श्री मति पानो देवी के द्वारा पालू संकुल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विगत वर्ष मे किये गए कार्यों की प्रशंसा किया गया|साथ ही अपने कार्य क्षमता के बदौलत झारखंड प्रदेश सहित पुरे देश मे अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया गया| मौके पर अतिथियों ने कहा कि आज की 21वीं सदी पूरी तरह से महिलओ के लिए समर्पित है और महिलाएं काफी अग्रसर हैं| महिलाओं के बिना विकास की कल्पना करना भी असंभव है| आज हर क्षेत्र मे महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परचम लहरा रही हैं| भारतीय महिलाएं आज पुरे विश्व मे अपने कार्यों का डंका बजा रही है| कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के मुखिया श्री किशोर कुमार महतो के द्वारा कहा गया कि महिला आरक्षण बिल पारित होने से महिलाएं और भी सशक्त होंगी| जिस तरह से वर्तमान मे महिलाओं मे जागरुकता बढ़ रही हैं, आने वाले भविष्य में भारतीय महिलाएं देश ही नही अपितु पुरे विश्व का नेतृत्व करेंगी| मौके पर बीपीएम पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, बीपीओ अभिषेक कुमार वर्मा, बीएपी पिंकी देवी, आईपीआरपी लखी देवी, संकुल अध्यक्ष ललिता देवी, कोषाध्यक्ष संजू देवी, सचिव उषा देवी, लेखपाल मीना देवी द्वारा संकुल एवं जे एस एल पी एस आये पदाधिकारियों द्वारा स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया| मौके पर उक्त अतिथियों एवं संकुल के पदाधिकारियों के साथ साथ स्वयं सहायता समूह के सभी सदस्या उपस्थित हुए|

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...