Jharkhand

आगामी अग्निवीर बहाली की तैयारी को लेकर कराया गया 1600 मी का दौड़।

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

पुलिस आर्मी एथलेटिक ट्रेंनिंग सेंटर जिला प्रशासन लोहरदगा के तत्वाधान में दौड़ की तैयारी कर रहे युवा – युवतियों का बीते 24 जुलाई को बीएस कॉलेज मैदान में 1600 मीटर रेस का महाकुंभ निशुल्क प्रवेश के साथ कराया गया। इस प्रतियोगिता में जिला भर से एवं अगल-अलग जिलों से युवा – युवतियां सैकड़ो संख्या में उपस्थित हुए और प्रतियोगिता में भाग लिए। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान से दसवां स्थान तक आने वाले युवा युवतियों को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। पुरुष में पहला स्थान रामविलास पासवान, दूसरा स्थान मुकेश उरांव, तीसरा स्थान निराला यादव तथा महिला में पहला स्थान फूल कुमारी, दूसरा स्थान चंद्रमणि कुमारी तथा तीसरा स्थान सुरखी कुमारी ने प्राप्तकिया किया।
ज्ञात हो कि लोहरदगा जिला प्रशासन के द्वारा ललित नारायण स्टेडियम में पुलिस, आर्मी, झारखंड पुलिस उत्पाद सिपाही, आरपीएफ एवं एथलेटिक्स का नि:शुल्क तैयारी दी जा रही है। इसमें सैकड़ो अभ्यर्थी गण फिजिकल की तैयारी ले रहे हैं और सैनिक तथा अर्ध सैनिक बल में अपना क्षमता आजमा रहे हैं। अभी भी वैसे युवा यूतियां जो डिफेंस में जाने की इच्छा रखते हैं और फिजिकल तैयारी करना चाहते हैं तो वह प्रशिक्षक विनय उरांव से संपर्क कर तैयारी ले सकते हैं। पुलिस आर्मी और झारखंड पुलिस जैसे सभी डिफेंस लाइन की तैयारी सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक तथा एथलेटिक्स की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों का शाम 4:30 बजे से 6:30 तक जाकर तैयारी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 8789464151 पर बात कर सकते हैं

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...