Jharkhand

टाटीझरिया प्रखंड के दरभंगा पंचायत भवन में डाक चौपाल का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग

भारतीय डाक विभाग द्वारा टाटीझरिया प्रखंड के दरभंगा पंचायत भवन में 24 जुलाई को डीसीडीपी के तहत डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान ने बताया कि डाक चौपाल डाक विभाग की एक ऐतिहासिक पहल है। इसका उद्देश्य आवश्यक सरकारी और नागरिक, केंद्रित सेवाओं को सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में लाना है, जिससे पहुंच और सुविधा में सुधार होगा। डाक चौपाल ग्रामीणों और सरकारी कार्यों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेंगे, जिससे दूरी और पहुंच जैसी बाधाएं कम होंगी। डाकघर में डाकघर बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, टाइम डिपॉजिट खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, महिला सशक्तिकरण खाता में सुरक्षित निवेश कर सकते है।ग्रामीण/डाक जीवन बीमा कम प्रीमियम पर अधिक बोनस देता है। 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन व आधार मोबाइल अपडेशन की सुविधा सभी ग्रामीण डाकघर में उपलब्ध है। सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाने वाली सहायता जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम किसान, गैस सब्सिडी, स्कॉलरशिप, आवास योजना आदि का लाभ डाकघर बचत खाता पर उपलब्ध है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा प्रबंधक आवेश कुमार ने बताया कि 320 रुपये में पांच लाख, 549 रुपये में 10 लाख, 749 रुपये में 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, उपलब्ध है। दुर्घटना में मृत्यु व स्थायी विकलांगता पर पूरा भुगतान किया जाता है साथ ही साथ इलाज व बाल शिक्षा लाभ की सुविधा भी उपलब्ध है। इस बीमा का लाभ 18 से 65 वर्ष के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता धारक उठा सकते हैं। साथ ही साथ हैल्थ इन्सुरेंस, वाहन बीमा की सुविधा भी उपलब्ध है। मौके पर डाक विभाग के दारू डाकघर के उप डाकपाल रामाश्रय प्रसाद, डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप, डाक सहायक उत्तम कुमार, प्रियम राज छोटेलाल मेहता, सुबोध कुमार, चांदनी शेखर, अंकित आदर्श, रामकिशन, बलवंत कुमार, प्रदीप कुमार, बजरंगी गोस्वामी, अभिमन्यु गुप्ता, सुषमा कुमारी, अनिल मुर्मू, गोवर्धन साहू, निर्मल नायक, मुकेश कुमार, रामेश्वर कुमार, चेताली कुमारी, वासुदेव प्रसाद सहित काफी संख्या आसपास के गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...