Home Crime देवघर : कोठिया में मेला पार्किंग चार्य को लेकर हुआ विवाद को लेकर भाजपा के हरि किशोर सिंह समेत दर्जनों पर मारपीट ,छीनतई का हुआ FIR
CrimeJharkhand

देवघर : कोठिया में मेला पार्किंग चार्य को लेकर हुआ विवाद को लेकर भाजपा के हरि किशोर सिंह समेत दर्जनों पर मारपीट ,छीनतई का हुआ FIR

Share
Share

जेपी पत्रकार

मुझे किसी घटना की जानकारी नहीं : हरि किशोर सिंह

देवघर : पिछले कुछ दिनों से जिले में भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ समान्य नहीं चल रहा हैं। बताते चले कि पिछले दिनों भाजपा की एक बैठक में विधायक नारायण दास और सांसद समर्थको में घमासान देखने को मिली तो दूसरी और श्रावनी मेले में पार्किंग चार्य को लेकर गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के दो समर्थको के आपस में भिड़ने की खबर हैं। बताते चले कि देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र (जसीडीह बाजार) निवासी उज्वल कुमार ने कोठिया स्थित पार्किंग स्थल के संवेदक के संचालक सीता देवी के संचालक हरि किशोर सिंह एवं उनके दर्जनों लोगो पर मारपीट कर घायल करने एवं सोने का चेन छीनने का आरोप लगाया हैं। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए घायल कुमार ने संबंधित थाना को दिये गये आवेदन पत्र में बताया कि उनके रिश्तेदार सुल्तानगंज से कॉवर में जल भरकर देवघर कोठिया पहुंचा जहाँ उसे वाहन पार्किंग कराने का दबाब बनाने का प्रयास किया गया। श्री कुमार के अनुसार रिश्तेदारो की सूचना पर ज़ब वे पार्किंग स्थल पहुँचे तो उनका रिश्तेदार वहाँ से निकल चुका था। इसके बाद उनके (कुमार ) साथ पूछताछ के क्रम में श्री सिंह के अलावे नंदन सिंह, राजवीर सिंह समेत दर्जनों लोगो ने पर लाठी -डंडा से मारपीट कर घायल करने और इस दौरान उनका (घायल कुमार ) का सोने का चेन छीने जाने का आरोप हैं। जसीडीह थाने की घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी हैं

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BokaroJharkhand

ईएसएल स्टील ने मधुनिया में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 236 ग्रामीणों को मिला लाभ

अरविंद कुमार बोकारो, बोकारो। ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीएसआर विभाग की ओर...