Jharkhand

ग्रामीणों ने नाली निर्माण के कार्य में लगाया गड़बड़झाला का आरोप

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

लोहरदगा : के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बदला पंचायत में मंजूरमती उच्च विद्यालय से डांडटोली जाने वाली पथ के किनारे लगभग पांच सौ फीट पक्की नाली का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन पूर्व इस नाली की सफाई अपने नीजि खर्च से समाजसेवी सह मंजूरमती उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मदन मोहन पांडे ने कराया था । ठीक 15 दिन बाद सरकारी योजना से उसी नाली का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली पूर्व में बना हुआ था जिसके ऊपर चार ईंट जोड़कर ऊंचा किया जा रहा है। नाली की ठीक से ना तो सफाई कराई गई और ना ही निचले तल में ढलाई कर पन्ना चढाया गया। यहां तक की जोड़े गए दीवाल में भी रफ प्लास्टर कर दिया गया उसमें भी पन्ना नहीं चढ़ाया गया और ऊपर ढलाई कर दिया गया ।
ढलाई में 8 mm का छड़ प्रयोग किया गया है और एक छड़ से दूसरे छड़ के बीच की दूरी एक फीट की बताई जा रही है । स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्य लगभग पूरा हो गया अब तक कार्य से संबंधित कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है जिससे लोगों को यह पता चल पा रहा है कि यह किस योजना अंतर्गत बनाई जा रही है, इसकी लंबाई- चौड़ाई क्या है? कितनी राशि की है? और संवेदक कौन है? इस संबंध में पूछने पर कार्य क्षेत्र की कनीय अभियंता ने बताया कि ढलाई मेरी उपस्थिति में होनी चाहिए थी किंतु मुझे कार्य की कोई सूचना नहीं दी गई। शिकायत मिलने पर मैंने कार्य का निरीक्षण किया है। कार्य में जो भी गड़बड़ी हुई है उसकी जांच कर कार्य में सुधार हेतु निर्देश दी जाएगी और इस पर उचित कार्रवाई हेतु संबंधित वरीय पदाधिकारियों से आग्रह किया जाएगा

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन

Khabar365newsरांची। JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव कराया गया,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चितरंजन के बंद क्वार्टर से नरकंकाल बरामद, 2021 से लापता था शख्स

Khabar365newsचितरंजन। चितरंजन में एक बंद क्वार्टर से नरकंकाल मिलने के बाद इलाके...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,

Khabar365newsपाकुड़। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर...