Jharkhand

*झारखंड पर्यटन विभाग की बड़ी सौगात,पतरातु डैम लेक रिसोर्ट क्षेत्र में पर्यटकों के लिए एडवेंचर वाटर पार्क की जल्द मिलेगी सुविधा*

Share
Share
Khabar365news

पिठौरिया घाटी में ग्लास ब्रिज स्काई वाक भी बनाए जाएंगे।

रामगढ़ जिले के पतरातु पर्यटन क्षेत्र में झारखंड राज्य सरकार के पर्यटन मंत्रालय की बड़ी सौगात बताते चलें कि पतरातु डैम लेक रिसोर्ट क्षेत्र में अब पर्यटकों के लिए एडवेंचर एवं वाटर पार्क की सुविधा मिल पाएगी और पूरी मज़े के साथ लोग इसका भरपूर लुफ्त उठा पाएंगे। साथ ही इसके आलावा पिठौरिया घाटी में ग्लास ब्रिज स्काई वाक भी बनाए जाएंगे। जिसे लेकर लेक रिसोर्ट पर्यटन बिहार में झारखंड राज्य सरकार के सभी जिलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक का अध्यक्षता खेलकूद कला सांस्कृतिक विभाग के सचिव मनोज कुमार ने किया। झारखंड राज्य सरकार पर्यटन निदेशक अंजली यादव । सहित जेटीडीसी सहित लेक रिसोर्ट के सीनियर मैनेजर उपस्थित थे।सचिव मनोज कुमार एवं पर्यटन निदेशक अंजली यादव ने पतरातु डैम लेक रिसोर्ट सहित झारखंड के अन्य सभी जिलों में प्रकाश डालते हुए कहा पर्यटन क्षेत्र में झारखंड की ताकत पूरा राज्य प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि राज्य की अनूठी कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए, यह कुशल मानव संसाधनों का प्राकृतिक सौंदर्य के बीच घर है ।आजकी बैठक में झारखंड राज्य के सभी जिलों में पर्यटन विभाग के अंतर्गत चल रही योजनाओं तथा विशेष केंद्रीय सहायता की समीक्षा भी की गई।बैठक के दौरान झारखंड राज्य के सभी पर्यटन क्षेत्र सहित पतरातू डैम पिठौरिया घाटी पलानी फोल तथा अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित किये जाने पर विचार विमर्श किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...