Jharkhand

भुरकुंडा थाना परिसर स्थित होली पर्व व शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. हर्षोल्लास व आपसी प्रेम भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ तन्नू कुमार उपाध्याय

भुरकुंडा थाना परिसर स्थित होली पर्व एवं शब ए बारात को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया जिसमें दोनों समुदाय के लोगों को आपसी भाईचारा, शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गयी।डीजे का संचालन एवं शराब का सेवन नहीं करने की दी गयी हिदायतखास करके पर्व के दिन किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों के द्वारा डीजे का संचालन एवं शराब का सेवन नहीं करने की हिदायत दी गयी। आपको बताते चलें कि होली रंग अबीर गुलाल का त्योहार होली तथा शब ए बारात पर्व समारोह को लेकर आज भुरकुंडा थाना मे अमित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कुमार । एस आई मयंक प्रसाद।एस आई अक्षय कुमार। एस आई राम प्रवेश तिवारी। एएसआई प्रवेश शर्मा, एएसआई समंत दास इत्यादि लोग मौजूद थे वहीं मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों से होली पर्व एवं शब ए बारात को लेकर बधाई शुभकामनाएं दी और कुशलता पूर्वक शांति से दोनों पर्व मनाने का आग्रह किया।बैठक में भुरकुंडा सौंदा डी।सौंदा बस्ती रीवर साईड सयाल सौंदा के जनप्रतिनिधि गणमान्य बुद्धिजीवियो आजके शांति समिति की बैठक में शामिल हुए।मौके पर उपस्थित शांति समिति के सदस्य चमन लाल।जगतार सिंह ने कहा सभी धर्म के लोग पर्व त्योहार मिलजुलकर मनाया जाता है। रंगो का त्योहार होली सामाजिक सौहार्द तथा समरसता कायम होता है वही शब ए बारात इबादत की रात है। उन्होने कहा कि अफवाह पर ध्यान ना दे। जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा सभी प्रमुख चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि होली पर्व के अवसर पर रंग अबीर लगाना तो ठीक है लेकिन से विवाद उत्पन्न करना सही नहीं इसलिए सभी लोग मिलकर जूलकर पर्व को शांति पूर्वक मनाएं और भुरकुंडा का आपसी प्रेम के मिशाल कायम रखें।मौके पर उपस्थित: डब्लू पांडेय।फयाज आलम। संजय वर्मा। मुकेश राऊत।शाहीद अंसारी। रिजवान मंसूरी। सजीत राम इत्यादि

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...