Home Uncategorized *आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन 25904 विद्यार्थी आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट 2023 की परीक्षा में होंगे शामिल*=============
Uncategorized

*आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन 25904 विद्यार्थी आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट 2023 की परीक्षा में होंगे शामिल*=============

Share
Share

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़:*शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 हेतु परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ परीक्षा की संपूर्ण तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती कुमारी नीलम ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में कुल 13730 विद्यार्थी माध्यमिक की परीक्षा में शामिल होंगे जिसके लिए जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है।

वही इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 12174 विद्यार्थी शामिल होंगे जिसके लिए कुल 40 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है।* *बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान धारा 144 लागू रहेगा। सभी केंद्र अधीक्षक इस बात का पूरी तरह से ध्यान रखेंगे की परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के अलावे कोई और न हो। साथ ही सभी लोग अपने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की भी जांच कर ले और यदि उनमें कोई त्रुटि हो तो उसे यथाशीघ्र ठीक करा लें।**बैठक के दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने परीक्षा के दौरान सभी केंद्र अधीक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों वह दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा को संपन्न कराने में योगदान देने की बात कही। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं यथा पेय जल, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया।* *बैठक के दौरान कोषागार पदाधिकारी श्रीमती मंजू शोभा एक्का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार,सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...