झारखंडब्रेकिंग

रांची के सदर अस्पताल से एक नवजात बच्ची की चोरी

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल से एक नवजात बच्ची को अज्ञात लोगों ने चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोअर बाजार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मासूम की तलाश तेज कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी को सदर अस्पताल के लेबर रूम में एक बच्ची का जन्म हुआ था। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने उसे लेबर रूम के बाहर से चोरी कर लिया। बच्ची के गायब होने से उसके माता-पिता सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। 

चोरी हुई बच्ची रांची के पिठोरिया निवासी उमेश बेड़िया और सबिता देवी की बेटी है। बच्ची के लापता होने के बाद उसके पिता उमेश बेड़िया ने लोअर बाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। साथ ही अन्य सुराग भी जुटाए जा रहे हैं ताकि बच्ची को सुरक्षित वापस लाया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंग

अब शर्म करो माननीयों,आपकी भाषा से आपके बच्चे भी आपसे घृणा करने लगेंगे

Khabar365newsहमारे माननीय क्या बोल रहे हैं और इनकी भाषा क्या है, पहले इसे...

झारखंडब्रेकिंग

जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू, झारखंड का राजस्व हानि की भरपाई पर जोर

Khabar365newsमाल एवं सेवा कर (जी एस टी) के टैक्स स्लैब को पुनः...

झारखंडब्रेकिंग

माताओं-बहनों पर BJP ने जो शर्मनाक बातें कही हैं, इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिये:  सुप्रियो भट्टाचार्य

Khabar365newsझारखंड: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रीयों भट्टाचार्य...