Home Jharkhand मारवाड़ी महाविद्यालय में सेबी दिशा निर्देशों तहत छात्राओं के लिए वित्तीय कल्याण कार्यक्रम पर एकदिवसीय वेबिनार का किया गया आयोजन।
Jharkhand

मारवाड़ी महाविद्यालय में सेबी दिशा निर्देशों तहत छात्राओं के लिए वित्तीय कल्याण कार्यक्रम पर एकदिवसीय वेबिनार का किया गया आयोजन।

Share
Share

प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के निर्देशन में मारवाड़ी महाविद्यालय रांची में एस.इ.बी.आई.के तहत एकदिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। ताकि सभी लोग वित्तीय साक्षरता को समझ सके और उसमें निपुण बन सके। इस कार्यक्रम में बीकॉम की छात्राएं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस वेबिनार का मुख्य विषय ‘फाइनेंस वैलनेस सेशन’ था। वेबिनार में कुल 100 से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस सत्र की अध्यक्षता आई.क्यू.ए.सी. मेंबर सेक्रेटरी एवम हेड और डीन ऑफ कॉमर्स डॉ.आर. आर. शर्मा ने की। इस सत्र का संचालन असिस्टेंट प्रो. अंकित कुमार शर्मा द्वारा किया गया। मुंबई से मुख्य वक्ता नम्रता अरोड़ा द्वारा ‘नोवाइज लर्निंग एकेडमी’ की ओर से यह एकदिवसीय राष्ट्रीय महिला जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें उन्होंने कई सारी चीजें बताई। उन्होंने छात्राएं के बीच व्याख्यान प्रस्तुत कर पैसे को सुरक्षित रखने का टिप्स दिया। म्युचुअल फंड जो आजकल हम सभी नाम सुनते हैं उसके बारे में बताया कि कैसे यह काम करता है। निफ़्टी, सेंसेक्स,आदि चीजों के बारे में भी जानकारी दी। यह भी बताया कि कहां-कहां हम अपने पैसे को इन्वेस्ट करें और कैसे करें ताकि हम अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सके। साथ ही साथ उन्होंने टैक्सेशन,पावर ऑफ कंपाउंडिंग, रिटायरमेंट प्लानिंग, इंपैक्ट ऑफ इन्फ्लेशन जैसे चीजों के बारे में बताया। मुख्यतः इन सभी विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद फिर प्रश्नोत्तर सत्र हुआ जिसमें डॉ. आर.आर.शर्मा ने शॉर्ट टर्म प्लानिंग और लॉन्ग टर्म प्लानिंग के बारे में बताया। इसके साथ ही सहायक वक्ता शीतल राठी ने दिल्ली से जुड़ के बच्चों को बताया कि किस प्रकार आजकल ग्रामीण क्षेत्र साइबर अपराध का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को ज्ञान देना आवश्यक है ताकि वह समाज को दिशा दे सके क्योंकि यह हमारे भविष्य है। अगर हम बच्चों को ज्ञान देंगे तो यह कई जागरूक कार्य कर सकते हैं जैसे एन.एस.एस., सोशल मीडिया, शॉर्ट वीडियो द्वारा यह लोगों में जागरूकता ला सकते हैं। गांव में पंचायत को समझा कर वहां सेशन कर सकते हैं। इस वेबिनार के सभी भागीदारों को सर्टिफिकेट मारवाड़ी वूमेंस कॉलेज की प्रो. इन चार्ज डॉ. एस पी महतो और प्रो. महामणि कुमारी के द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए प्राचार्य महोदय डॉ.मनोज कुमार ने आई.क्यू.ए.सी. सेल और प्लेसमेंट सेल की सराहना की। आगे भी इस प्रकार का आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया।
कारग्राम को सफल बनाने में तेजस्विनी कुमारी और
सिखा कुमारी की अहम भूमिका रही।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...