BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

खुले सेप्टिक टैंक में गिरकर 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित आस्था सिटी टाउन में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पाँच वर्षीय आदर्श कुमार की खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। आदर्श मानगो के कुमारुम बस्ती निवासी तपन कुंभकार का बेटा था, जो अपने बेटे के साथ काम करने के लिए आस्था सिटी टाउन आया था।जानकारी के अनुसार, आदर्श दोपहर के भोजन के बाद अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह पास के खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया। काफी देर तक दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पास में ही उसकी चप्पलें मिलीं, जिससे संदेह हुआ।

सेप्टिक टैंक की जाँच करने पर आदर्श बेहोश पाया गया।परिजन बेहोश आदर्श को तुरंत मर्सी अस्पताल ले गए, जहाँ से उसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालाँकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार गमगीन है। इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु(पीवीयूएनएल) में परियोजना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिलाओं का सौभाग्‍य कामना से रखा...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...