बिहारब्रेकिंग

सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Share
Share
Khabar365news

सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भादा गांव के समीप इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल युवकों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी कृष्णा सिंह के 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक अरबिंद सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अमन सिंह हैं। दोनों युवक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, सोमवार को दोनों युवक बाइक से सिवान शहर में तेल लेने निकले थे। इसी दौरान भादा गाँव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुस्से में ट्रक को रोका और बाद में पुलिस को सौंप दिया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी अशोक कुमार दास ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, हादसे में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...