BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

ACB ने मारा हजारीबाग में छापा, खासमहल जमीन प्रकरण में विजय प्रताप सिंह गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाला मामले में एसीबी (भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने विजय प्रताप सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में अब तक की तीसरी गिरफ्तारी है।

इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया था। विनय चौबे पहले से ही शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। तीनों पर सरकारी जमीन के गलत तरीके से हस्तांतरण में मिलीभगत का आरोप है।

एसीबी ने इस मामले की प्रीलिमिनरी इंक्वायरी (प्रारंभिक जांच) पहले ही पूरी कर ली थी, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि हजारीबाग की करीब 2.75 एकड़ खासमहल की जमीन, जो साल 1948 में एक ट्रस्ट को 30 साल के लिए लीज पर दी गई थी, बाद में सरकारी बताकर निजी लोगों को दे दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, इस लीज को साल 1978 में बढ़ाकर 2008 तक के लिए रिन्यू किया गया था। लेकिन 2008 से 2010 के बीच, एक सोची-समझी साजिश के तहत इस जमीन को सरकारी दिखाते हुए 23 निजी व्यक्तियों को आवंटित कर दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि लीज के रिन्यूअल के दौरान तत्कालीन पदाधिकारी विनोद चंद्र झा ने दस्तावेज़ों से जानबूझकर ‘ट्रस्ट सेवायत’ शब्द हटा दिया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि जमीन को सरकारी दिखाया जा सके और बाद में उसका अवैध हस्तांतरण संभव हो सके।

नियमों के मुताबिक, ट्रस्ट की जमीन किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं की जा सकती, लेकिन इस प्रकरण में इस नियम की खुली अनदेखी की गई। परिणामस्वरूप, आज उसी जमीन पर बहुमंजिले व्यावसायिक भवन खड़े हैं, जो इस अवैध लेन-देन का नतीजा हैं।
फिलहाल एसीबी इस घोटाले की गहराई से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और नाम भी इस मामले में सामने आ सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी सहमति

Khabar365newsपुरानी जिला कमिटी रहेगी बरकरार, प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न प्रखंडों से नए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...