झारखंडब्रेकिंग

साहिल हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद पुलिस ने धनसार थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार रेलवे फाटक के समीप 21 जून की रात हुई 17 वर्षीय सूर्या उर्फ साहिल कुमार की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी डीएसपी विधि-व्यवस्था नौशाद आलम ने शनिवार को बैंक मोड़ थाना में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान पर बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले धनबाद रेलवे स्टेशन के पास उसका साहिल के साथ विवाद हुआ था. उसी रंजिश के चलते उसने 21 जून को रेलवे फाटक के पास साहिल पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...