Hazaribagh

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के बाद हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद जनता की सेवा में जुटे, समस्याओं के समाधान को दे रहे हैं प्राथमिकता

Share
Share
Khabar365news

13 जून 2024,हजारीबाग: विशेष सत्र की समाप्ति के बाद हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने क्षेत्र में लौटते ही जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय पहल शुरू कर दी। उन्होंने अपने सेवा कार्यालय में दिनभर जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

पानी की किल्लत, खराब सड़कों, बिजली आपूर्ति में बाधा, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और शिक्षा संबंधी मुद्दे जैसे कई महत्वपूर्ण विषय उठाए गए। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रदीप प्रसाद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा, “जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। हजारीबाग की जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। सेवा ही मेरा धर्म है और जनता की भलाई ही मेरा लक्ष्य।”

विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि लंबित कार्यों की वह स्वयं निगरानी करेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सत्र समाप्ति के बाद विधायक के इस सक्रिय रवैये से हजारीबाग की जनता में नया उत्साह और विश्वास जागृत हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा जनप्रतिनिधि बताया, जो हर समय जनता के लिए तत्पर रहते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...