BreakingCrimeJharkhandRanchi

खलारी में मनरेगा कार्य में घोर अनियमितता, जिला परिषद सदस्य ने मजदूरों का पैसा गबन करने का लगाया आरोप

Share
Share
Khabar365news

डकरा। मनरेगा मजदूरों को पलायन रोकने तथा रोजगार सृजन को लेकर सरकार मनरेगा योजना पर मुख्य रूप से फोकस करते हुए लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की सपना देख रही है। लेकिन खलारी प्रखंड में मनरेगा योजना में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रखंड के प्राय सभी पंचायतो मे मनरेगा योजना के तहत डोभा निर्माण, कुआं कार्य में मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से खुदाई किये जा रहे है। इन सभी योजनाओं को रातों-रात निर्माण कार्य पूरा कर लिया। और मजदूर सिर्फ नेट पर कार्य करते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि उक्त सभी योजना निर्माण में जेसीबी मशीन का प्रयोग करने के मामले को लेकर पदाधिकारी की जानकारी में किया जा रहा। लेकिन कमीशन खोरी को लेकर ये मौन साधे है। कार्य के बाद विभाग के अधिकारी जानकारी होने के बाद भी राशि का भुगतान कर दिया जा रहा है। जानकारीअनुसार खलारी प्रखंड के 14 पंचायतों में लगभग साढ़े 13 हजार मजदूर रजिस्टर्ड है। मनरेगा कार्य में पंजीकृत अधिकतर मजदूरो फूटी कौड़ी भी नहीं मिलती है। योजना में विभाग से जुड़े बिचौलिया इस कदर हावी हैं कि जिस जगह वे चाहते हैं उसी स्थल पर कार्य कर लेते हैं। कई जगहों में लोग जाते तक नहीं, खेती भी न के बराबर होती है वहां सिंचाई के लिए तालाब और कुएं खोद डालते है।

जिला परिषद सदस्य ने मनरेगा योजनाओं में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करने की बात कही

उधर खलारी पूर्वी की जिला परिषद सदस्य शाल्या परवीन ने खलारी में मनरेगा योजनाओं में मशीन इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जिप सदस्य ने कहा कि मनरेगा की योजनाएं ठेकेदारी के लिए नहीं होती। बल्कि इसका उद्देश्य रोजगार देना है। कहा कि उन्हें कई पंचायतों से शिकायत मिली है कि मनरेगा की कई योजनाओं में जेसीबी जैसी मशीन का इस्तेमाल कर दिया जा रहा है।पंजीकृत मजदूरों को थोड़े से पैसे देकर उनके नाम पर मजदूरी का बिल निकाल लेने की कई मामले उनके संज्ञान में आए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी में शिक्षक के निधन पर शोक की लहर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टीम कॉलोनी के सबसे सम्मानित और...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...