Home Jharkhand मतगणना कल,सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण
Jharkhand

मतगणना कल,सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण

Share
Share

उपायुक्त ने की गणना सुपरवाइजर, गणना माइक्रो ऑब्जर्वर और गणना सहायक कर्मियों के साथ ब्रीफिंग

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, मोबाईल फोन ले जाने पर रहेगी मनाही

फोटोयुक्त पहचान पत्र के बगैर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी

360 डिग्री सीसीटीवी कैमरे से पूरे परिसर की होगी निगरानी

लोकसभा चुनाव 2024 में 4 जून को होने वाली मतगणना को सुचारू और सफल रूप से संचालित करने के उद्देश्य से मतगणनाकर्मियों के साथ हुई ब्रीफिंग। सोमवार को स्थानीय नगर भवन में दंडाधिकारिओं, पुलिस पदाधिकारीयों व मतगणना कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में मतगणना की जानकारी एवं कई महत्वपूर्व दिशा निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग में गणना सुपरवाइजर, गणना माइक्रो ऑब्जर्वर और गणना सहायक शामिल हुए। उन्हें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना करने की जानकारी दी गयी। वहीं सामान्य वोटों की गिनती की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया गया। उपायुक्त ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि बाजार समिति में बने मतगणना केंद्र अंदर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। काउंटिंग एजेंट और काउंटिंग स्टाफ के लिए अलग अलग रास्ते निर्धारित किए गए है जिसे आयोजन स्थल में साइनेज के माध्यम से दर्शाया गया है। उपायुक्त ने सभी मतगणना कर्मियों को मतगणना केंद्र में सुबह अपने-अपने टेबल पर ससमय पहुंच जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन यानी चार जून को सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट और 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती प्रारंभ होगी। उपायुक्त ने बताया कि मतगणना स्थल परिसर में काउंटिंग एजेंट,काउंटिंग स्टाफ समेत किसी को भी व्यक्ति को मोबाईल फोन ले जाने पर पूर्णतः मनाही रहेगी केवल मिडिया कर्मियों (फोटो युक्त पहचान पत्र) को परिसर में बने मीडिया सेंटर तक फोन ले जाने की छूट रहेगी लेकिन काउंटिंग सेंटर में किसी प्रकार का फोन का गैजेट्स ले जाना सभी के लिए प्रतिबंधित रहेगा। पूरे परिसर में 360 डिग्री सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस व सुरक्षा में लगे जवानों को मुख्य द्वार पर सघन जांच व त्रि स्तरीय सुरक्षा घेरा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गणन कर्मियों और काउंटिंग एजेंट के वाहनों के लिए दो अलग अलग पार्किंग बनाए गए है, बरही की ओर से आने वाले वाहनों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय और डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक की ओर से आने वाले वाहनों को लिए नियोजन कार्यालय(आईटीआई) परिसर में बने पार्किंग स्थल पर रखने को कहा। उन्होंने यत्र तत्र वाहनों को पार्क न करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपने साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र को हमेशा अपने साथ रखने को कहा। पुलिस पदाधिकारीयों को भी अपने साथ परिसर में फोन न लाने को कहा। किसी भी व्यक्ति के द्वारा माचिस व ज्वलनशील पदार्थ न ले जाने को कहा। पुलिस के जवान को कड़ी निगरानी के साथ सहयोगात्मक रवैया भी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की पुलिस के लिए भोजन पानी को व्यवस्था रहेगी। उन्होंने ड्यूटी में प्रतिनियुक्त जवानों को ससमय स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षण में गणना कर्मियों को गणना संबंधी दस्तावेजों का मिलान करने, मतगणना परिणाम प्राप्त करने सहित अन्य प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी।
अंत में उपायुक्त ने सभी कर्मियों को सफल मतगणना कार्य को लेकर अग्रिम शुभकामनाएं दी।
मौके पर डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्ता संतोष सिंह, एडीओ सदर व बरही, एसडीपीओ सदर शिवाशीष कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...

BreakingActivejamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंगरांची

NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ और प्रभात फेरी आयोजित

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर में सत्यनिष्ठा शपथ...

JharkhandActiveBreakingJamtadaझारखंडब्रेकिंग

फरियादी की शिकायत पर संवेदनशील दिखे उपायुक्त आलोक कुमार,

जामताड़ा: आम जनता की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एक...

ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...