झारखंडब्रेकिंग

अमन साहू गैंग की विदेश में बैठे अपराधी कर रहे मदद, जांच में हुआ खुलासा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू भले ही पुलिस मुठभेड़ में मारा गया हो, लेकिन कनाडा और अमेरिका में बैठे बड़े अपराधी उसके गिरोह की लगातार मदद कर रहे हैं। इस बात का खुलासा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है। इससे अब इस गिरोह के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हो रहा है। ऐसे में अमन के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इस मामले की गहरी छानबीन तेज कर दी है।

लॉरेंस के भाई ने दी धमकी
बता दें कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि अमन साहू ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के साथ मिलकर अपने गिरोह का विस्तार किया था। अमन के मारे जाने के बाद लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई  ने हिसाब लेने की धमकी दी है। जबकि अनमोल अभी अमेरिका में हिरासत में है। लेकिन वह अमन साहू से जुड़े हर पोस्ट में लॉरेंस, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, जितेंद्र मान गोगी और काला राणा को टैग करता है।

इसके साथ ही अमन साहू के गिरोह के एक सदस्य मयंक सिंह ने भी जब कोई घोषणा की, तो उसने भी इन बड़े अपराधियों को अपने पोस्ट में टैग कर जानकारी दी। वहीं, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे अंतर्राष्ट्रीय अपराध नेटवर्क की जांच कर रही हैं, ताकि इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की गई जान, इलाके में मातम

Khabar365newsझारखंड स्थित रामगढ़ जिले के गोला में कल रविवार की रात सड़क...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के करीब 100 लोग दुबई में फंसे, सरकार से लगाई सुरक्षित निकासी की गुहार

Khabar365newsदुबई में हालिया हमलों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। एयरपोर्ट...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...