Hazaribagh

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से अंबा प्रसाद ने की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

बड़कागांव के विस्थापितों को वर्ष 2016 कट ऑफ डेट में सुधार, गोंदलपुरा में धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को न्याय दिलाने समेत विभिन्न मसलों पर हुई वार्ता

सीसीएल, एनटीपीसी व अडानी को बड़कागांव के लोगों से कोई सरोकार नही, केंद्र सरकार के इशारे पर कर रही है कार्य- अंबा प्रसाद

बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात किया।

इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया व बताया कि केंद्र सरकार के प्रायोजित कंपनियों द्वारा लगातार विस्थापितों के हक अधिकार को छीनने हेतु दमनकारी नीतियों से विस्थापित रैयतों को परेशान किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सीसीएल, एनटीपीसी व अडानी को बड़कागांव के लोगों से कोई सरोकार नही है, उक्त सभी कंपनियां सिर्फ केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है।

विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा में अडानी द्वारा जबरदस्ती खनन कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है इस संदर्भ में आम सभा को भी सफल घोषित कर दिया गया है जबकि ग्रामीण कई महीनो से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के विस्थापितों के कट ऑफ डेट 2016 के आधार पर मिलने वाले लाभ पर संशोधन कराने की बात कही और बताया कि इस मामले को विधायक द्वारा कई बार विधानसभा में उठाया गया है लेकिन केंद्र सरकार अपने प्रभाव से इसको होने नहीं दे रही है।

वहीं विस्थापन आयोग का गठन राज्य सरकार द्वारा हरी झंडी दे दिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए विस्थापितों की समस्याओं का निदान करने की बात कही।

बड़कागांव में बंद पड़े सिलाई सेंटर को चालू करने के लिए पहल करें

आगे उन्होंने बादम व आंगो कोयला खनन परियोजना का ग्रामीण द्वारा किए जा रहे भारी विरोध पर भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए बगैर उनके मांगों को पूरा किया किसी प्रकार का कार्य नहीं कराने को लेकर संज्ञान में लेने का निवेदन किया।

आगे विधायक ने कहा किसीसीएल चंद्रगुप्त परियोजना का भी ग्रामीणों ने भरपूर विरोध किया लेकिन केंद्र सरकार व सीसीएल प्रबंधन अपने प्रभाव से आमसभा को फर्जी तरीके से पास करने के लिए कार्य कर रही है जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं।

उक्त सभी मसलों पर राहुल गांधी ने कहा कि सभी मामलों को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक किया जाएगा ताकि बड़कागांव की समस्याओं का जल्द निदान हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...