Hazaribagh

पतरातू प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में अंबा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान, क्षेत्रवासियों से संवाद और आगामी जनसभा में आमंत्रण

Share
Share
Khabar365news

पतरातू- महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने पतरातू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बलकुदरा, रसदा, लबगा, कोतो, कटिया बस्ती, कुरबीज, ईचापीरी, बटुका, हफुआ, पालू, रोचाप, टेरपा, किरीगढ़ा, बरवाटोला, सांकुल, पतरातू जयनगर में लोगों से मुलाकात कर महागठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की और क्षेत्र के विकास को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दोहराया।

अंबा प्रसाद ने सभी क्षेत्रवासियों को शुक्रवार को बड़कागांव +2 हाई स्कूल मैदान में आयोजित महागठबंधन की जनसभा में आमंत्रित किया, जिसमें मुख्य वक्ता कल्पना सोरेन होंगी वहीं 10 नवंबर को भुरकुंडा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

जनसंपर्क के दौरान अंबा प्रसाद ने महिलाओं के लिए सरकार की नई योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह से मंइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि में वृद्धि की जाएगी, जो पहले से दो गुना बढ़ाकर अब 2500 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। यह कदम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवार की आर्थिक स्थिरता में सहायक सिद्ध होगा।

महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान में सक्रिय भाग लिया और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...