देशब्रेकिंग

ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने का साइड इफेक्ट! अमेरिका ने रोकी भारत की 182 करोड़ का फंडिंग

Share
Share
Khabar365news

पीएम मोदी चाहे अमेरिका जायें, डोनाल्ड ट्रम्प के गले मिलें, लेकिन होगा वही, जो अमेरिकी राष्ट्रपति चाहेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई कड़े फैसले लिये हैं, इनमें कुछ फैसले तो भारत के खिलाफ भी हैं। यानी ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के साइड इफेक्ट्स दिखाई देने लगे हैं। चाहे वह अवैध प्रवासियों को जबरदस्ती विमानों में भरकर भारत भेजने का मामला हो या फिर अभी की ताजा फंडिग रोकने की घटना।

अमेरिका ने भारत में चुनावों में मतदाताओं को वोट करने के लिए जागरूक करने के लिए जो फंडिंग दी जाती थी, वह रोक दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सहयोगी इलॉन मस्क ने भारत के चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए होने वाली 182 करोड़ रुपए की फंडिंग को रद्द कर दिया है। मस्क के नेतृत्व वाले डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) ने यह फैसला लिया। फंडिंग रोकना निश्चित रूप से भारत के लिए एक बड़ा झटका है।

डोगे ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक सूची जारी की है। इसमें जिन मद की फंडिंग रोकी गयी है, उसकी लिस्ट शामिल है। इस लिस्ट में भारत में मतदाताओं की भागीदारी के लिए मिलने वाली फंडिंग भी शामिल है। डोगे ने लिखा कि अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसों पर होने वाले इन सभी खर्चों को रद्द कर दिया गया है।

ऐसा तब हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन पहले अमेरिकी दौरे पर थे और डोगे प्रमुख एलन मस्क से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात में भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक मस्क और मोदी के बीच इनोवेशन, स्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अलावा भारतीय और अमेरिकी संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई थी। पीएम मोदी ने मस्क से मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए  लिखा था, एलन मस्क से अच्छी मुलाकात हुई। हमने कई मुद्दों पर बातचीत की। इनमें वे मुद्दे शामिल थे, जिन्हें लेकर मस्क बेहद जुनूनी हैं। जैसे- स्पेस, मोबिलिटी, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन. मैंने उनसे मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के बारे में बात की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...