BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में दहशत फैलाने वाली वारदातों की कड़ी, गांव में डर का माहौल

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिले में बीते 24 घंटे में हत्या और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की कई घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया है। । पांकी, चैनपुर और पाटन थाना क्षेत्रों से आई इन वारदातों ने न सिर्फ दहशत का माहौल बना दिया है, बल्कि गांव में मातम का माहौल बन गया है।
पहला मामला पांकी क्षेत्र का है जहाँ पिता ने पुत्र की गला रेतकर की हत्या
पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता ने अपने ही पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूरज ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पिता अमित ठाकुर मौके से फरार है। बताया जाता है कि पत्नी के अलग रहने के कारण बीते दो वर्षों से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। पिता-पुत्र दोनों बाजार में सैलून चलाते थे। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।

दूसरा मामला चैनपुर क्षेत्र का है जहाँ बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, बेटा-बहू हिरासत में
चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा कला गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग निजामुद्दीन अंसारी की हत्या कर शव घर के पीछे बने बंद शौचालय से बरामद किया गया। मृतक का गला धारदार हथियार से रेत दिया गया था। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे अनीश अंसारी और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। पारिवारिक और जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। वहीं मृतक का पोता भी शक के घेरे में है।

तीसरा मामला भी चैनपुर क्षेत्र का है जहां नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी
दरअसल चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव में नवविवाहिता पुनीता देवी (21) का शव फंदे से लटकता मिला। शादी को महज 13 महीने ही हुए थे। मायके पक्ष ने पति राकेश कुमार और ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कहा गया कि शादी में चार लाख रुपये और बाइक देने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त पैसों की मांग कर रहा था। इन घटनाओं ने पूरे पलामू को झकझोर दिया है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी व खुलासा करने का आश्वासन दिया है। वहीं, इन वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक और मामला पाटन क्षेत्र का है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गयी
पाटन थाना क्षेत्र के बरसैता गांव में प्रीति देवी (25) की रहस्यमय मौत ने भी सनसनी फैला दी। मायके पक्ष का आरोप है कि पति सुनील पासवान ने तकिए से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या की। बताया जाता है कि पति की दूसरी शादी और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। मृतका दो बच्चियों की मां थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...