BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हवलदार की पिटाई और तोड़फोड़ मामले में 4 महिला समेत 10 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

झरिया के बस्ताकोला टीओपी (टाउन आउट पोस्ट) में घुसकर हवलदार ललित यादव की पिटाई और तोड़फोड़ के मामले में झरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। शनिवार रात पुलिस ने इंडस्ट्री पहाड़ी, राइज एरिया और गोरखपुरिया कैंप कॉलोनी में छापेमारी कर इन्हें पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सागर भुइयां, आकाश पासवान, राजा पासवान, नरेश भुइयां, अखिलेश यादव, रामप्रवेश यादव, अनीता देवी, सरस्वती देवी, गौरी कुमारी उर्फ सुमन और गायत्री देवी शामिल हैं। इन पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 
बताया जा रहा है कि यह घटना को उस वक्त हुई, जब बस्ताकोला में पति-पत्नी और तीसरे के बीच विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी। बस्ताकोला टीओपी के हवलदार ललित यादव ने एक युवक को पकड़कर टीओपी लाने की कोशिश की गयी। जिससे गुस्साए करीब डेढ़ सौ लोगों ने बस्ताकोला टीओपी पर हमला कर दिया। इन हमलावरों ने टीओपी में तोड़फोड़ की और हवलदार ललित यादव व उनके पुत्र की पिटाई भी कर दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...