BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा हादसा: अंगार मोड़ पर बस पलटने से मचा हड़कंप, 11 यात्री घायल

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह लगभग 4:30 बजे अंगार मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कुल 11 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अत्यधिक तेज गति में थी और अंगार मोड़ पर अचानक नियंत्रण खो देने के कारण पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त बस ‘सागर’ नामक प्राइवेट कंपनी की थी, जो प्रतिदिन सतगांवां से रांची के लिए चलती है। आज सुबह जब यह बस अपने नियमित मार्ग से जा रही थी, तभी हादसा हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगांवां ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सभी घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया।

घायलों की सूची इस प्रकार है:
सचिन कुमार (18)
रानी देवी (41)
ब्रह्मदेव यादव (62)
अंकित कुमार (20)
रामस्वरूप यादव (55)
काजल कुमारी (18)
रिया कुमारी (17)
दीपक कुमार (19)
राहुल प्रियदर्शी (25)
राजेश कुमार (24)
ललिता कुमारी (29)

इनमें से कई छात्र हैं, जो हजारीबाग और रांची में पढ़ाई करने जा रहे थे। दुर्घटना में आम यात्रियों के साथ-साथ एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। सतगांवां थाना में पदस्थापित एसआई अरविंद सिंह, जो ट्रेनिंग के लिए इसी बस से कोडरमा जा रहे थे, हादसे में घायल हो गए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  हादसे की सूचना मिलते ही सतगांवां पुलिस मौके पर पहुंच गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सराहनीय सहयोग किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक ने मोड़ पर भी गति नियंत्रित नहीं की, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। गौरतलब है कि यह बस लंबे समय से सतगांवां से रांची के बीच नियमित रूप से संचालित हो रही है। फिलहाल घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...