Jharkhand

*प्रोन्नति के जगह वेतन घटाने पर नाराज़ जनसेवकों ने किया धरना प्रदर्शन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़।झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में जनसेवक के द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल जारी रहा। इसी क्रम में रामगढ़ जिला में पूर्व निर्धारित धरना स्थल पर जनसेवक ने बैठकर हड़ताल को लेकर रणनीति तय की।

जिले में सभी कार्य पूर्व की तरह ही बाधित रहा। इस मौके पर झारखंड राज्य जन सेवक संघ के महामंत्री एवं रामगढ़ जिला अध्यक्ष श्री लोकेश कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कृषि विकास के लिए पूर्व से रिक्त जनसेवक पद के लिए वर्ष 2011 में 2400 ग्रेड पे पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन निकाला गया। इसमें अनेक अभ्यर्थी अपने दूसरे सेवा को छोड़कर कृषि एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा विज्ञापित पद जनसेवक पर योगदान दिया। लगभग 10 वर्षों के सेवा के उपरांत कृषि विभाग के इन कर्मियों को प्रोन्नति दी जानी थी ।लेकिन विभाग की विडंबना देखिए इन कर्मियों को इनके वेतन घटाने हेतु कुछ दिनों पूर्व तुगलकी फरमान जारी किया गया । गौरतलब है कि पूर्व में इन कर्मियों के द्वारा कृषि विभाग एवं प्रोन्नति की मांग की जा रही थी ।साथ ही साथ इन्हें गैर कृषि कार्यों से मुक्ति के लिए अपने विभाग से अनुरोध करते आ रहे हैं ।परंतु विभाग इनसे कृषि कार्य ना लेकर एनजीओ एवं अन्य संस्थाओं के द्वारा कृषि का कार्य करवा रहे हैं। विभाग इनका हित करने में आनाकानी कर रहे हैं , परंतु अहित करने हेतु जल्दबाजी दिखा रहा है, जो बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है ।अतः कृषि मंत्री, कृषि सचिव और कृषि निदेशक से अपील होगा कि पुनः अपने तुगलकी फरमान को वापस ले जिससे सरकार की छवि धूमिल ना हो।हड़ताल के चौथे दिन धरना में अजीत कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार महतो, परमानंद कुमार, जितेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, रंजित कुमार रजक, पंकज कुमार, आलोक मित्रा, उमेश कुमार, विनीता सिंह, अनिल कुमार महतो, संजीव करमाली, त्रिलोकी नाथ महतो, रवि सागर पाण्डेय ,जोर्ज टुडू ,सुमित कुमार सिन्हा, विकास प्रसाद,अजय कुमार सिंह,चित्रा सिंह मुंडा, रविन्द्र कुमार महतो, ज्ञानी प्रताप भारती, छत्रधारी महतो, आदि सभी जनसेवक शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...