पतरातू प्के सरैया टोला निवासी महेश साहू की पुत्री अंजलि रानी ने जीता प्रथम पुरस्कार
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू की खिलाड़ी अंजलि रानी ने 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित डब्लूपीएस इंडिया इक्विप्ड नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए डेडलिफ्ट स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया. यह प्रतियोगिता पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है.अंजलि रानी ने 90 किलोग्राम वजन वर्ग के ओपन आयु वर्ग में भाग लिया और बेहतरीन ताकत व तकनीक का प्रदर्शन करते शीर्ष स्थान प्राप्त किया.
उन्होंने स्काउट 125 , बेंच 50, डेडलिफ्ट में 150 किलोग्राम वजन कुल 350 केजी उठाकर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.इस उपलब्धि के बाद अंजलि रानी को प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और खेल प्रेमियों ने इसे गर्व का क्षण बताया है.अंजलि रानी की इस जीत को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन का परिणाम माना जा रहा है,
जिससे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर और राज्य का नाम रोशन किया है. वहीहै.अंजलि रानी अपने परिवार और खासकर चाचा गजानंद साव को इस जीत का श्रेय दिया।
पतरातू पहुंचने पर परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,
मौके पर राजा राम प्रजापति,सरोज प्रसाद, गुलशन कुमार सिंह,गुलाब प्रसाद साहू, सुखदेव प्रसाद साहू, मनोज साहू, बीरेंद्र प्रसाद, महानंद सिंह, नागेंद्र प्रसाद, उदय अग्रवाल,अरविंद गिरी, चंद्रमा ठाकुर, धीरज कुमार, सन्नी कुमार, अरुण यादव,सूरज कुमार, कन्हाई प्रसाद, संजय गुप्ता, दिगंबर सिंह, विनय कुमार, सुरेश, राजकुमार, मनोज आदि लोग ने जीत की शुभकामना दी ।
Leave a comment