BreakingJharkhand

सिमडेगा में PM-ABHIM व 15वें वित्त आयोग योजनाओं की समीक्षा, निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा

Share
Share
Khabar365news

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सिमडेगा जिले में संचालित PM-ABHIM योजना एवं 15वें वित्त आयोग के तहत चल रही योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि PM-ABHIM योजना के अंतर्गत जिले में कुल 38 हेल्थ सब सेंटर (HSC) स्वीकृत हैं, जिनमें से 36 HSC का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 2 HSC अंतिम चरण में हैं। इसी योजना के तहत 5 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) स्वीकृत हैं, जिनमें से 2 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष 3 में से 2 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बैठक में यह भी बताया गया कि BPHU बांसजोर में संवेदक द्वारा कार्य में रुचि नहीं लेने के कारण संबंधित संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने हेतु राज्य सरकार को पत्राचार किया गया है।

15वें वित्त आयोग की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि सभी स्वीकृत HSC का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा 2 PHC और 1 BPHU की निविदा शीघ्र प्रकाशित की जाएगी। उप विकास आयुक्त ने कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन सिमडेगा, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, नगर परिषद के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

न्यू मार्केट टेकर स्टैंड में डीएमएफटी फंड से पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कटिया बस्ती...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

योजनाओं के शिलान्यास में मुखिया की अनदेखी, निधि सिंह ने जताई नाराजगी

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत में विभिन्न...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

देवघर: शिवगंगा से अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Khabar365newsदेवघर जेपी पत्रकारगणेश पूजा के दौरान खोरादाह में हुए गोलीकांड के मामले...