Jharkhand

हजारीबाग में हुए अग्निकांड में मसीहा बना आरोग्यम अस्पताल।

Share
Share
Khabar365news

अग्निकांड में घायल सभी व्यक्ति जल्द रिकवर कर जाएंगे।

हमारी सेवा से किसी के चेहरे पर खुशी झलके यही हमारे लिए सौभाग्य की बात :– हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग

शहर के मालवीय मार्ग कालीबाड़ी रोड के समीप सोमवार को देर शाम गायत्री टेंट हाउस के संचालक अंजन विश्वकर्मा के निवास स्थान में आग लग गई। और देखते ही देखते आग पूरी घरों में फैल गया। घर के अंदर चार सदस्य मौजूद थे। स्थानीय लोगों के प्रयास से चार सदस्यों को घर से बाहर निकाला गया।
जिसमे अन्नू 6 वर्षीय की मौत हो गई, इसके बाद सभी को सरकारी अस्पताल भेजा गया। परिजन वहां संतुष्ट न होने के बाद

हजारीबाग शहर के सबसे चर्चित आरोग्यम अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों की टीम
मे डॉक्टर बी. एन.प्रसाद,डॉक्टर हीरा लाल,डॉक्टर मनीष कुमार
के द्वारा अंजन विश्वकर्मा 55 वर्षीय, नीरज विश्वकर्मा 28 वर्षीय, रेखा देवी 54 वर्षीय एवं अन्वाई एक वर्षीय का इलाज किया जा रहा है।

परिजन तथा मरीज दोनों अस्पताल के इलाज से काफी संतुष्ट है। चिकित्सकों की टीम के द्वारा दिन में दो से तीन बार वार्ड में राउंड के माध्यम से उनसे जानकारी लिया जा रहा है उनका देखरेख किया जा रहा है।

वहीं मंगलवार को देर शाम सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार अस्पताल परिसर पहुंचकर घायलों से हाल-चाल लिए, , घायलों के साथ मौजूद परिजनों से घटना की जानकारी ली साथ ही अस्पताल के इलाज से संतुष्ट हुए और निर्देशक तथा प्रशासक को बधाई दी। साथ ही घायलों तथा उनके परिजनों को कहा कि आपके साथ जिला प्रशासन सदैव खड़ी है।

वहीं अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा की लोगों की सेवा ही करना हमारा सबसे बड़ा धर्म है। मै स्वयं घायल अवस्था में आए लोगों की जानकारी ले रहा हूं, चिकित्सकों की टीम के द्वारा लगातार सेवा प्रदान की जा रही है
सोमवार की स्थिति के बाद आज की स्थिति में काफी बदलाव है। घायल अवस्था में आए सभी लोग अस्पताल के इलाज से काफी संतुष्ट है।

वहीं अस्पताल की प्रशासन जया सिंह ने कहा कि सभी कोई बहुत जल्द रिकवरी कर जाएंगे 1 वर्ष के बच्चे के चेहरे पर थोड़े से जलने की दाग आई है वह भी जल्द ही हट जाएगा। अस्पताल जिले वासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...

indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...