Jharkhand

हजारीबाग विधायक की अनूठी पहल, आगामी 14 दिसंबर को कराएंगे 25 जोड़े का सामूहिक विवाह

Share
Share
Khabar365news

राज्यपाल से मिलकर दिया निमंत्रण

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल बतौर जनप्रतिनिधि हमेशा जनता के सुख दुःख में सहभागी बनकर उनके साथ खड़े रहते हैं। कोरोना काल के विपरीत परिस्थिति में उनके द्वारा किया गया सेवा कार्य जनता हमेशा याद रखेगी। हजारीबाग के सर्वांगीण विकास के साथ जन सुविधा और जन जरूरतों के लिए सदैव सड़क से लेकर सदन तक मुखर रहते हैं। जनता के छोटे जरूरत तो या उनके व्यक्तिगत बुलावे उनके बीच हमेशा हाज़िर रहते हैं।

हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवार के द्वारा एक अनूठी और प्रेरक पहल की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत उनके सहयोग से हजारीबाग जिले के 25 ज़रूरतमंद जोड़े की सामूहिक विवाह हजारीबाग में आगामी 14 दिसंबर 2023 को संपन्न कराया जायेगा। इसके लिए सभी जोड़ों का चयन कर लिया गया है। विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को राजभवन रांची पहुंचकर सूबे के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पुरी जानकारी दी और इस उपलक्ष्य में महामहिम को निमंत्रण भी दिया। विधायक मनीष जायसवाल ने महामहिम राज्यपाल से विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी की और उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया ।

मौके पर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंद 25 जोड़े का सामूहिक विवाह का आयोजन व्यापक और भव्य होगा। पारंपरिक तरीके से पूरे विधि- विधान के साथ शादी कराया जायेगा और 25 परिवार के आर्थिक बोझ को कम करने का सकारात्मक पहल किया जायेगा। उन्होंने बताया की मेरे सामाजिक जीवन का यह सबसे पुनीत और बड़ा कार्य होने जा रहा है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...

indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...