झारखंडब्रेकिंग

पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं को 2 साल बाद भी नही मिला वेतन, “नो वर्क, नो पे” का विभाग ने दिया हवाला 

Share
Share
Khabar365news

पथ निर्माण विभाग में वर्ष 2022 में नियुक्त सहायक अभियंताओं को सेवा विनियमन एवं पदस्थापन की प्रतीक्षा अवधि (3 से 6 माह) का वित्तीय लाभ दो वर्षों के बाद भी नहीं मिला है। जबकि नियुक्ति अधिसूचना संख्या 4113(एस), दिनांक 14.11.2022 की कंडिका 12 में झारखंड सेवा संहिता नियम 58 व वित्तीय नियमावली नियम 74 के तहत पदभार ग्रहण की तिथि से वेतन व भत्ते देय बताए गए हैं।

JESA महासचिव राहुल कुमार ने बताया कि जल संसाधन विभाग में समान शर्तों पर विभागीय अधिसूचना संख्या 5737 एवं 5738 दिनांक 14.11.2022 द्वारा नियुक्त सहायक अभियंताओं को विभागीय संकल्प संख्या 1337/विo, दिनांक 20.05.2022 के तहत सेवा अवधि मानते हुए भुगतान किया गया, जबकि पथ निर्माण विभाग इससे वंचित है। इस विसंगति के विरुद्ध सहायक अभियंताओं ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया है, लेकिन विभाग द्वारा उत्तर में “नो वर्क, नो पे” का हवाला दिया गया है। महासचिव ने बताया कि वित्तीय नियम के अनुसार पदस्थापन अवधि अधिकतम 30 दिन मानी जाती है, जबकि यहाँ अभियंताओं को 6 माह तक प्रतीक्षा करनी पड़ी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...