झारखंडब्रेकिंग

पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं को 2 साल बाद भी नही मिला वेतन, “नो वर्क, नो पे” का विभाग ने दिया हवाला 

Share
Share
Khabar365news

पथ निर्माण विभाग में वर्ष 2022 में नियुक्त सहायक अभियंताओं को सेवा विनियमन एवं पदस्थापन की प्रतीक्षा अवधि (3 से 6 माह) का वित्तीय लाभ दो वर्षों के बाद भी नहीं मिला है। जबकि नियुक्ति अधिसूचना संख्या 4113(एस), दिनांक 14.11.2022 की कंडिका 12 में झारखंड सेवा संहिता नियम 58 व वित्तीय नियमावली नियम 74 के तहत पदभार ग्रहण की तिथि से वेतन व भत्ते देय बताए गए हैं।

JESA महासचिव राहुल कुमार ने बताया कि जल संसाधन विभाग में समान शर्तों पर विभागीय अधिसूचना संख्या 5737 एवं 5738 दिनांक 14.11.2022 द्वारा नियुक्त सहायक अभियंताओं को विभागीय संकल्प संख्या 1337/विo, दिनांक 20.05.2022 के तहत सेवा अवधि मानते हुए भुगतान किया गया, जबकि पथ निर्माण विभाग इससे वंचित है। इस विसंगति के विरुद्ध सहायक अभियंताओं ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया है, लेकिन विभाग द्वारा उत्तर में “नो वर्क, नो पे” का हवाला दिया गया है। महासचिव ने बताया कि वित्तीय नियम के अनुसार पदस्थापन अवधि अधिकतम 30 दिन मानी जाती है, जबकि यहाँ अभियंताओं को 6 माह तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...