Crimedumkaझारखंड

दुमका में अपराधी की तलाश में गई पुलिस टीम पर  हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल

Share
Share
Khabar365news

दुमका : दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया जब पुलिस की एक टीम साइबर अपराधी की तलाश में तेतरिया डंगाल गांव पहुंची। लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस घटना में 2 एएसआई, एक सिपाही और वाहन चालक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि खूंटोजारी पंचायत के बड़ा तेतरिया डंगाल गांव में कुछ लोग साइबर ठगी की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर मसलिया थाना की पुलिस एक टीम के साथ जांच करने वहां पहुंची। पुलिस सत्यापन कर ही रही थी कि कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बात बढ़ते-बढ़ते कहासुनी में बदल गई और फिर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। 

जांच बीच में ही रोकनी पड़ी
हमले की स्थिति में पुलिस को बिना जांच पूरी किए वापस लौटना पड़ा। इस मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी इकुड डुंगडुंग और इंस्पेक्टर शिवलाल टुडू मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि पुलिस पर हमला करना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम सरकारी कार्य कर रही थी, उस पर हमला करना और जांच में बाधा डालना कानून के खिलाफ है। एसपी ने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...