Home Jharkhand सड़क सुरक्षा एवम साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.
Jharkhand

सड़क सुरक्षा एवम साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

Share
Share

पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग मनोज रतन चोथे के निर्देश पर बरकट्ठा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कल्हाबाद एवम् लोहसिंघना थाना क्षेत्र के अन्तर्गत यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा एवम साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी, बरकट्ठा एवम् थाना प्रभारी, लोहसिंघना के अलावा दोनों थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवम् हजारीबाग जिला के सड़क सुरक्षा टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों से अवगत कराया.

साथ ही सभी विद्यार्थियों को सायबर क्राइम से बचने हेतु विभिन्न दिशानिर्देश एवम् आवश्यक सावधानियों के संबंध में अवगत कराया.

इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा टीम के प्रबंधक संतोष कुमार ने विभिन्न तकनीकी बातों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया.

साथ में सड़क सुरक्षा के REA शरीक इकबाल एवम् IT सहायक अरविंद कुमार तथा लोहसिंहना थाना के ASI अशोक कुमार द्वारा छात्रों को सड़क सुरक्षा के मानकों के बारे में अवगत कराया.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को नियमित चीफ जस्टिस दिलाने के लिए CM हेमंत ने CJI को लिखा पत्र

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में नियमित मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

झारखंड को कोयले से अक्टूबर में 1909 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

रांची। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अक्टूबर महीने में कोयले से...